-दीपक दुआ…
1831 में जन्मीं और तब के रामगढ़ के राजकुमार से ब्याह कर रानी बनी अवंतीबाई लोधी ने भी 1857 के संग्राम में अंग्रेज़ों को खूब छकाया था। लड़ते-लड़ते जब उन्हें अपना अंत निकट जान पड़ा तो उन्होंने अपनी तलवार अपने शरीर में घोंप कर आत्मबलिदान दे दिया था। लेकिन क्या आज की पीढ़ी उनके नाम से, उनकी वीरता से परिचित है? आज की पीढ़ी को छोड़िए, क्या कभी हमने ही अवंतीबाई के नाम के अतिरिक्त उनके बारे में अधिक कुछ सुना? निर्देशक महेंद्र सिंह लोधी की यह सीरिज़ ‘रानी अवंतीबाई लोधी’ (Rani Avantibai Lodhi) उनकी वही गाथा सुनाने आई है जो इतिहास में दर्ज तो है मगर धूमिल हो चुकी है।
अवंती रानी के बारे में कुछ किताबें भी उपलब्ध हैं। उन्हीं को आधार बना कर रची गई इस कहानी के अभी चार एपिसोड आए हैं जिनमें उनके जन्म से लेकर विवाह और उसके बाद उनकी न्यायप्रियता तक को चित्रित किया गया है। आगे के एपिसोड अभी निर्माणाधीन हैं जो जल्द ही उपलब्ध होंगे।
महेंद्र सिंह लोधी मध्यप्रदेश के उज्जैन में रह कर कम बजट के सिनेमा के माध्यम से लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। यह शो भी उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी कम बजट और बहुत ही कम संसाधनों के साथ शूट किया है। इसे देखते हुए साफ महसूस भी होता है कि इसकी प्रोडक्शन वैल्यू बहुत हल्की है। लेकिन इसे बनाने वालों की विषय के प्रति ईमानदारी साफ झलकती है और यह भी लगता है कि यदि इन्हें अधिक बजट व और अधिक सधे हुए कलाकार व तकनीशियन मिले होते तो ये लोग एक कमाल की सीरिज़ बना सकते थे।
खास बात यह भी है कि महेंद्र सिंह लोधी ने इस सीरिज़ (Rani Avantibai Lodhi) को किसी महंगे या नामी ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की बजाय इसे अपने ही बनाए एक नए ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म ‘डी जी सिनेमाज़’ पर अपलोड किया है जिस पर इस सीरिज़ के अलावा और भी बहुत कुछ उपलब्ध है।
(रेटिंग की ज़रूरत ही क्या है? रिव्यू पढ़िए और फैसला कीजिए कि सीरिज़ कितनी अच्छी या खराब है। और हां, इस रिव्यू पर अपने विचार ज़रूर बताएं।)
Release Date-18 September, 2021

(दीपक दुआ फिल्म समीक्षक व पत्रकार हैं। 1993 से फिल्म-पत्रकारिता में सक्रिय। मिज़ाज से घुमक्कड़। ‘सिनेयात्रा डॉट कॉम’ (www.cineyatra.com) के अलावा विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, न्यूज पोर्टल आदि के लिए नियमित लिखने वाले दीपक ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ के सदस्य हैं और रेडियो व टी.वी. से भी जुड़े हुए हैं।)
रानी अवंती बाई लोधी अमर रहे अमर रहे
रानी अवंती बाई लोधी जी की इस सीरीज में बहुत ही सुंदर मनमोहक चित्रण किया गया है तथा जो इतिहास वर्षों से दबा पड़ा था उस इतिहास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी यह सीरीज महेंद्र सिंह लोधी जी एवं सभी साथियो का बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद आप एक महानायक के रूप में निकल कर इस कार्य को आगे बढ़ाया है आशा करते हैं आप इसी प्रकार अपने इतिहास को जन जन तक पहुंचाते रहे बहुत-बहुत धन्यवाद जय अवंती जय लोधेश्वर
रानी अवंती बाई लोधी अमर रहे।
It’s an outstanding web series, based on historical background of the Revolution of 1857 in India against British Rulers. Its main source of information is Research work done by Dr. PS Narwaria “Queen of Ramgar Rani Avanti Bai’s contribution in the Revolutionof 1857.
The whole Community is highly thankful to Mr. Mahendraa Singh Lodhi for starting this great task.
Wish u all the best.
Carry on
Thank you
It’s an outstanding web series, based on historical background of the Revolution of 1857 in India against British Rulers. Its main source of information is Research work done by Dr. PS Narwaria “Queen of Ramgar Rani Avanti Bai’s contribution in the Revolutionof 1857.
The whole Community is highly thankful to Mr. Mahendraa Singh Lodhi for starting this great task.
Wish u all the best.
Carry on