• Home
  • Film Review
  • Book Review
  • Yatra
  • Yaden
  • Vividh
  • About Us
CineYatra
Advertisement
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
CineYatra
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home CineYatra

नेटफ्लिक्स की महफिल में सितारों के जलवे

Deepak Dua by Deepak Dua
2026/02/10
in CineYatra, विविध
0
नेटफ्लिक्स की महफिल में सितारों के जलवे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

-दीपक दुआ…

मुंबई के जुहू स्थित जे डबल्यू मैरियट होटल में वह शाम रंगीनियों से भरपूर थी। रेड कॉर्पेट बिछा हुआ था जिस पर से होकर मुंबई भर का फिल्मी मीडिया, ढेरों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, पैपाराजी फोटोग्राफर और मुंबई के बाहर से बुलाए गए हम कुछ मीडिया के लोग जब अंदर पहुंचे तो वहां की रंगत देख कर हैरान रह गए। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के भारत में 10 साल पूरे होने पर आयोजित इस रंगत भरी शाम में नेटफ्लिक्स अपने आने वाले शोज और फिल्मों की घोषण करने वाला था जिसके लिए पूरे हॉल को नेटफ्लिक्स के ही काले और लाल रंग में सजाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत हुई और स्टेज संभालने के लिए जैमी लीवर व अपारशक्ति खुराना आ पहुंचे। सबसे पहले नेटफ्लिक्स की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने भारतीय दर्शकों का आभार जताते हुए यह वादा किया कि नेटफ्लिक्स दर्शकों को उम्दा मनोरंजन देने की अपनी मुहिम लगातार जारी रखेगा। इसके बाद मंच पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की टीम यानी कपिल शर्मा, अर्चना पूरणसिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर आदि ने आकर नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस शो के अगले सीजन का ऐलान किया। इसके बाद तो जैसे मंच पर सितारों की महफिल ही सज गई। एक-एक कर के लगभग डेढ़ दर्जन शोज और फिल्मों का ऐलान हुआ जिनके निर्माता, निर्देशक, कलाकारों आदि ने मंच पर आकर विस्तार से बताया।

नेटफ्लिक्स की आने वाली प्रमुख वेब सीरिज में पहली है आतिश कपाड़िया और जे.डी. मजीठिया की ‘चुंबक’ जिसमें नीना गुप्ता, सुमित व्यास, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, मानसी पारेख, संदीपा धर आदि होंगे। भुवन बाम वाली ‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन भी इसी साल आएगा। हंसल मेहता के निर्देशन में एक भव्य सीरिज ‘फैमिली बिजनेस’ आएगी जिसमें अनिल कपूर, विजय वर्मा, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, कंवलजीत सिंह, नंदिश संधू, कमल सदाना, रायमा सेन जैसे सितारे होंगे। फिजिक्स वाला की सच्ची कहानी पर आधारित ‘हैलो बच्चों’ में विनीत कुमार सिंह, विक्रम कोचर, गिरिजा ओक आदि दिखाई देंगे। मोना सिंह, वरुण सोबती वाली ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन भी इसी साल आएगा। दक्षिण भारतीय निर्देशक चारूकेश शेखर के निर्देशन में ‘लीगेसी’ आएगी जिसमें आर. माधवन, अभिषेक बैनजी, गुलशन दैवेया, निमिषा सजायन जैसे सधे हुए कलाकार होंगे। निर्मात्री एकता कपूर नेटफ्लिक्स के लिए एक रिएलिटी बेस शो ‘लॉक अप’ लेकर आएंगी। नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की गई सीरिज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी इसी साल आ जाएगा जिसमें रवि किशन, निधि बिष्ट, अंजुम बत्रा, दिनेश लाल यादव आदि दिखाई देंगे। युवा दर्शकों को काफी पसंद आई सीरिज ‘मिसमैच्ड’ का चौथा सीजन भी इसी साल आएगा जिसमें रोहित सर्राफ, प्राजक्ता कोली, विद्या मालवदे, रणविजय सिंघा, अहसास चानना आदि हैं। युवा हिन्दी उपन्यासकार दिव्य प्रकाश दुबे के बैस्ट सैलर उपन्यास ‘मुसाफिर कैफे’ पर इसी नाम से बनी सीरिज में विक्रांत मैस्सी, वेदिका पिंटो, आदिल हुसैन, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा, सादिया सिद्दिकी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। एक लार्जर दैन लाइफ सीरिज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ भी आएगी। कारगिल युद्ध के समय भारतीय वायु सेना के इस ऑपरेशन पर आधारित इस शो में जिम्मी शेरगिल, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। निर्देशक रेंजिल डिसिल्वा के शो ‘तलाश’ में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर भसीन, सुमित व्यास आदि दिखेंगे। इनके अलावा भी नेटफ्लिक्स पर इस साल ‘हैशटैग लव’, ‘देसी ब्लिंग’, ‘ग्लोरी’, ‘यह दिल सुन रहा है’, ‘सुपर सुब्बू’ जैसी वेब सीरिज रिलीज होंगी।

नेटफ्लिक्स पर इस साल जो फिल्में आएंगी उनमें पहला नाम रितेश शाह और नीरज पांडेय की मनोज वाजपेयी वाली उस फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का है जिसके नाम को लेकर इधर काफी बवाल हो चुका है। मुमकिन है कि इसके नाम और कंटैंट में कुछ बदलाव करके इसे रिलीज किया जाए। मनोज के अलावा इस फिल्म में दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबरॉय आदि दिखेंगे। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में कोंकणा सेन शर्मा वाली ‘एक्यूजड’, देवाशीष मखीजा के निर्देशन में तापसी पन्नू, इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ, जतिन सरना वाली ‘गांधारी’, निखिल आडवाणी के बैनर से राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी सैफ अली खान, प्रतीक गांधी, दीपक डोबरियाल, सारिका वाली ‘हम हिन्दुस्तानी’ आएगी। 

जिस एक फिल्म के ट्रेलर ने नेटफ्लिक्स की उस महफिल को हिला डाला वह था सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्का’ का दमदार ट्रेलर। इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। शाहरुख खान के प्रोडक्शन में पुलकित के निर्देशन में आने वाली ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी आदि नजर आएंगे। एंथोलॉजी यानी एक ही फिल्म में कई सारी कहानियां दिखाने वाली नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज’ का तीसरा भाग भी इसी साल आएगा जिसकी कहानियों को विशाल भारद्वाज, विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव व शकुन बत्रा ने निर्देशित किया है। इन कहानियों में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बैनर्जी, अली फजल, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जैसे सितारे नजर आएंगे। वह हॉल तब सीटियों और तालियों से गूंज उठा जब सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मां बहन’ के लिए माधुरी दीक्षित मंच पर आईं। उनके अलावा इस फिल्म में रवि किशन, तृप्ति डिमरी आदि भी होंगे। इनके अलावा इस साल नेटफ्लिक्स पर राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, अर्चना पूरण सिंह, फराह खान, उपेंद्र लिमये, सीमा पाहवा वाली डार्क कॉमेडी ‘टोस्टर’ जैसी अन्य कई फिल्में भी रिलीज होंगी।

(दीपक दुआ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म समीक्षक हैं। 1993 से फिल्म–पत्रकारिता में सक्रिय। ‘सिनेयात्रा डॉट कॉम’ (www.cineyatra.com) के साथ–साथ विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, वेब–पोर्टल, रेडियो, टी.वी. आदि पर सक्रिय दीपक ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ के सदस्य भी हैं।)

Tags: Anil Kapooraparshakti khuranaekta kapoorj w marriottJamie Leverkapil sharmakiran raomadhavanmadhuri dixitManoj Bajpaimumbaineena guptaneeraj pandeyNetflixravi kishansaif ali khanShakun Batravikramaditya motwanevishal bhardwaj
ADVERTISEMENT
Previous Post

रिव्यू-जेल के अंदर ‘वध 2’ का रहस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
संपर्क – dua3792@yahoo.com

© 2021 CineYatra - Design & Developed By Beat of Life Entertainment

No Result
View All Result
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में

© 2021 CineYatra - Design & Developed By Beat of Life Entertainment