• Home
  • Film Review
  • Book Review
  • Yatra
  • Yaden
  • Vividh
  • About Us
CineYatra
Advertisement
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
CineYatra
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home CineYatra

रिव्यू-देखें या छोड़ें हल्के-फुल्के ‘पारिवारिक मनु-रंजन’ को

Deepak Dua by Deepak Dua
2026/11/13
in CineYatra, फिल्म/वेब रिव्यू
1
रिव्यू-देखें या छोड़ें हल्के-फुल्के ‘पारिवारिक मनु-रंजन’ को
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

-दीपक दुआ… (This review is featured in IMDb Critics Reviews)

लखनऊ में बिजली विभाग की नौकरी करने वाले रंजन दुबे बड़े-से मकान में अकेले रहते हैं। तीन बहनों की शादी करते-करते खुद 40 के होकर भी कुंवारे हैं। मकान और अपनी देखभाल के लिए वह एक केयर टेकर हेलन को नौकरी पर रखते हैं तो लोगबाग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। हेलन घर के साथ-साथ रंजन के दिल में भी जगह बना लेती है। लेकिन जल्द ही पता चलता है कि हेलन तो असल में मनु जोशी है जो कहीं से भाग कर आई है। कौन है वह…? लुटेरी दुल्हन तो नहीं…? कहां से भाग कर आई है…? क्या मकसद है उसका…? क्या मनु और रंजन की यह पारिवारिक कहानी आपका मनोरंजन कर पाती है…? आइए जानते हैं।

बृजेंद्र काला, वरुण वी. शर्मा और अली अब्बास ज़फर की कहानी व स्क्रिप्ट दिलचस्प ज़रूर है लेकिन दमदार नहीं। दिल्ली की एक जवान, बेहद खूबसूरत लड़की को लखनऊ में अकेले जवां मर्द के साथ एक बहुत बड़े घर में रहते दिखाना पहली ही नज़र में बहुत अजीब आइडिया है। हालांकि फिल्म (Parivarik ManuRanjan) इस ‘अजीब आइडिए’ के पक्ष में तर्क गढ़ती है लेकिन आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और झट से पुलिस को बुलाने के इस ज़माने में जब इस लड़की की बैक स्टोरी सामने आती है तो मामला कमज़ोर लगने लगता है। इस किस्म की कहानी कुछ ज़बर्दस्त उतार-चढ़ाव, कुछ तीखे मोड़-घुमाव मांगती है, जो इस फिल्म में नहीं हैं। यहीं कारण है कि इसे देखते हुए एक हल्की-सी मुस्कुराहट तो बनी रहती है लेकिन वह दर्शक-मन को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर पाती। हां, कुछ एक किरदार बड़े अतरंगी गढ़े गए हैं और उन्हें चुटीले संवाद भी दिए गए हैं। इन्हीं से फिल्म (Parivarik ManuRanjan) रोचक और दर्शनीय बनती है। लेकिन मनोरंजन और चुटीलेपन की सीमित खुराक इस फिल्म को भी सीमित कर देती है।

वरुण वी. शर्मा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ काफी कमज़ोर थी। इस बार वह अपने हुनर को निखार कर लाए हैं लेकिन हल्की कथा, पटकथा के चलते बहुत बेहतरीन चीज़ नहीं बना पाए हैं। कुछ एक सीन और बेहतर ढंग से गढ़े जा सकते थे। कुछ एक किरदार और बेहतर तरीके से उभारे जा सकते थे।

रंजन बने पंकज त्रिपाठी हमेशा की तरह जंचे तो ज़रूर लेकिन वह कुछ नया नहीं दे पाए। उन्हें देखते हुए लगता है जैसे हम असल पंकज त्रिपाठी को ही देख रहे हैं। पता नहीं, वह जान-बूझ कर एक जैसे किरदार चुन रहे हैं या फिल्म वाले उनके साथ नए प्रयोग नहीं करना चाह रहे हैं। हालांकि काम उनका शानदार रहा, इसमें कोई शक नहीं है। मनु बनीं अदिति राव हैदरी खूबसूरत लगीं और अच्छा काम भी कर गईं। बृजेंद्र काला और सुनीता रजवार खूब जंचे। खूब मनलुभावन काम किया दोनों ने। बाकी के कलाकार ठीक ही रहे। गाने-वाने साधारण रहे। एक-आध गीत बेहतर लगा, खासतौर से फिल्म के अंत में आया गाना।  लखनऊ की लोकेशन सटीक रही। घर की शूटिंग के समय कुछ ज़्यादा ही लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, हर चीज़ चमकती-चटकती हुई लगी।

सोनी लिव पर आई मनु-रंजन की यह कहानी बहुत ज़्यादा दमदार भले ही न हो मगर यह आपके होठों पर मुस्कुराहट लाते हुए हल्का-फुल्का पारिवारिक मनोरंजन देती है। इसे एक ठीक-ठाक टाइमपास किस्म की फिल्म समझ कर देखा जा सकता है। न भी देखें तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

(रेटिंग की ज़रूरत ही क्या है? रिव्यू पढ़िए और फैसला कीजिए कि यह कितनी अच्छी या खराब है। और हां, इस पोस्ट के नीचे कमेंट कर के इस रिव्यू पर अपने विचार ज़रूर बताएं।)

Release Date-13 November, 2026 on SonyLiv

(दीपक दुआ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म समीक्षक हैं। 1993 से फिल्म–पत्रकारिता में सक्रिय। ‘सिनेयात्रा डॉट कॉम’ (www.cineyatra.com) के साथ–साथ विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, वेब–पोर्टल, रेडियो, टी.वी. आदि पर सक्रिय दीपक ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ के सदस्य भी हैं।)

Tags: Aditi Raoali abbas zafarbrijendra kalamukesh tiwaripankaj tripathiParivarik ManuRanjanParivarik ManuRanjan Reviewsaurabh kumarSonyLivsunita rajwarvarun v. sharma
ADVERTISEMENT
Previous Post

रिव्यू-टार्चर होने का मज़ा लीजिए ‘ब्लाइंड गेम’ में

Comments 1

  1. Rishabh Sharma says:
    7 hours ago

    Film ko dekhne se pehle apka review padh kar kafi samay ki bachat ho gyi dhanywaad

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में
संपर्क – dua3792@yahoo.com

© 2021 CineYatra - Design & Developed By Beat of Life Entertainment

No Result
View All Result
  • होम
  • फिल्म/वेब रिव्यू
  • बुक-रिव्यू
  • यात्रा
  • यादें
  • विविध
  • हमारे बारे में

© 2021 CineYatra - Design & Developed By Beat of Life Entertainment