-दीपक दुआ…
देश के चुनिंदा फिल्म समीक्षकों की संस्था ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ हर साल की तरह इस बार भी ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड’ देने जा रही है। इस बार होने जा रहे अवार्ड्स के लिए साल 2025 में सिनेमाघरों और विभिन्न ओ.टी.टी. मंचों पर रिलीज़ हुईं तमाम भारतीय भाषाओं की फिल्मों को क्रिटिक्स की कई टीमों ने देखा और कई राउंड्स के बाद उनमें से चुनिंदा फिल्मों व उनसे जुड़े लोगों को फाइनल में जगह मिली। इन फिल्मों को फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के तमाम सदस्य अपनी-अपनी रैंकिंग दे रहे हैं जिनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों व उनसे जुड़े लोगों को 24 मार्च को मुंबई में होने वाले एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मुमकिन है आप लोगों ने इनमें से कुछ फिल्में देखी हों, तो ज़रा बताएं कि आपकी नज़र में इनमें से किसे कौन-सा अवार्ड मिलना चाहिए-
बैस्ट फिल्म
1-‘बाइसन कालामादन’ (तमिल)
2-‘बूंग’ (मणिपुरी)
3-‘होमबाउंड’ (हिन्दी)
4-‘ह्यूमैन्स इन द लूप’ (हिन्दी-कुरुख)
5-‘जुगनुमा’ (हिन्दी)
6-‘पोनमैन’ (मलयालम)
7-‘साबर बोंडा’ (मराठी)
8-‘स्थल’ (मराठी)
9-‘सु फ्रॉम सो’ (कन्नड़ा)
10-‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ (हिन्दी-उर्दू)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
1-‘बूंग’ के लिए लक्ष्मीप्रिया देवी
2-‘होमबाउंड’ के लिए नीरज घेवान
3-‘ह्यूमैन्स इन द लूप’ के लिए अरण्य सहाय
4-‘जुगनुमा’ के लिए राम रेड्डी
5-‘स्थल’ के लिए जयंत दिगंबर सोमालकर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
1-‘हेब्बुली कट’ के लिए मौनेश नटरंगा
2-‘होमबाउंड’ के लिए विशाल जेठवा
3-‘कलमकवल’ के लिए मम्मूटी
4-‘स्टोलन’ के लिए अभिषेक बैनर्जी
5-‘पोनमैन’ के लिए बासिल जोसेफ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
1-‘आगरा’ के लिए प्रियंका बोस
2-‘अंगाम्मल’ के लिए गीता कैलाशम
3-‘हक’ के लिए यामी गौतम धर
4-‘जारण’ के लिए अमृता सुभाष
5-‘पुरातन’ के लिए शर्मिला टैगोर
सर्वश्रेष्ठ सह–अभिनेता
1-‘बाइसन कालामादन’ के लिए पशुपति
2-‘धुरंधर’ के लिए अक्षय खन्ना
3-‘पुतुलनाचेर इतिकथा’ के लिए धृतिमान चटर्जी
4-‘रोंठ’ के लिए दिलीश पोतन
5-‘द मेहता बॉयज़’ के लिए बोमन ईरानी
सर्वश्रेष्ठ सह–अभिनेत्री
1-‘होमबाउंड’ के लिए शालिनी वत्स
2-‘जारण’ के लिए अनीता दाते
3-‘पोनमैन’ के लिए लिजोमोल जोस
4-‘सु फ्रॉम सो’ के लिए संध्या अरकेरे
5-‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ के लिए श्रेया धन्वंतरि
सर्वश्रेष्ठ लेखन
1-‘एको’ के लिए बाहुल रमेश
2-‘हेब्बुली कट’ के लिए भीमाराव, अनंत शांद्रेय
3-‘होमबाउंड’ के लिए बशारत पीर, नीरज घेवान, सुमित रॉय, वरुण ग्रोवर, श्रीधर दुबे,
4-‘साबर बोंडा’ के लिए रोहन परशुराम कनावड़े
5-‘स्थल’ के लिए जयंत दिगंबर सोमालकर
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी
1-‘एको’ के लिए बाहुल रमेश
2-‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ के लिए निमिष रवि
3‘पुतुलनाचेर इतिकथा’ के लिए सायक भट्टाचार्य
4-‘जुगनुमा’ के लिए सुनील बोरकर
5-‘साबर बोंडा’ के विकास उर्स
सर्वश्रेष्ठ संपादन
1-सूरज ई.एस.-‘एको’
2-नितिन बैद-‘होमबाउंड’
3-चमन चाक्को-‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’
4-टिन्नी मित्रा-‘पुतुलनाचेर इतिकथा’
5-श्रेयस बेलतांगड़ी-‘स्टोलन’
(दीपक दुआ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म समीक्षक हैं। 1993 से फिल्म-पत्रकारिता में सक्रिय। ‘सिनेयात्रा डॉट कॉम’ (www.cineyatra.com) के साथ-साथ विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, वेब-पोर्टल, रेडियो, टी.वी. आदि पर सक्रिय दीपक ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ के सदस्य भी हैं।)
